Skip to content
June 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

garhwal News

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सोशल मीडिया वायरल
  • भारत
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • क्राइम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
  • उत्तराखंड

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

firstreviewhere@gmail.com November 10, 2025

प्रदेश में सिंचाई नहरों, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन ग्राम पंचायतों की समिति के माध्यम से किया जाएगा। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इसके निर्देश दिए। उन्होंने सिंचित व असिंचित क्षेत्र की माप के लिए आधुनिक तकनीकी का उपयोग करने, सिंचाई अनुसंधान संस्थान के माध्यम से सिंचाई क्षमता व अच्छी खेती वाले क्षेत्र चिह्नित करने और नहरों के मरम्मत कार्य के लिए प्राथमिकता निर्धारित करने पर भी जोर दिया।

खाली भूमि पर सौर ऊर्जा संयंत्र करें स्थापित
मुख्य सचिव ने नलकूप व लिफ्ट नहर जैसी योजनाओं के लिए सौर ऊर्जा संयंत्रों पर ध्यान केंद्रित करने को भी कहा। साथ ही सिंचाई विभाग को खाली पड़ी अपनी भूमि पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष एक मेगावाट सौर ऊर्जा का लक्ष्य निर्धारित किया जाए। इससे बिजली खर्च में कमी आएगी। उन्होंने सिंचाई विभाग की बड़ी परियोजनाओं के कार्य तय समयावधि के भीतर पूर्ण कराने, सभी कार्यों के लिए प्राथमिकता तय करने, जिन क्षेत्रों में सिंचाई व जल संरक्षण की अत्यधिक आवश्यकता है, उन्हें प्राथमिकता देने को भी निर्देशित किया।

बड़ी परियोजनाओं का सचिव स्तर पर हो अनुश्रवण
जमरानी व सौंग बांध परियोजना, बलियानाला भूस्खलन उपचार जैसी बड़ी परियोजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्य सचिव ने सचिव स्तर पर मासिक और विभागाध्यक्ष स्तर पर साप्ताहिक अथवा पाक्षिक स्तर पर अनुश्रवण के निर्देश दिए। साथ ही अल्पकालिक, मध्यकालिक व दीर्घकालिक योजनाओं के लक्ष्य बढ़ाने और डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जलाशय निर्माण के लिए वन एवं पर्यावरण की क्लीयरेंस लेने के कार्य में तेजी लाने को कहा। लघु सिंचाई की समीक्षा में उन्होंने ड्रिप व स्प्रिंकल योजना पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर देते हुए कहा कि भूजल की कमी वाले स्थानों में यह लाभप्रद होगी। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में सौर ऊर्जा से संचालित होने वाली लघु सिंचाई योजनाएं बढ़ाने को कहा।

वर्ष 2029 तक पूर्ण होगी सौंग बांध परियोजना
सचिव सिंचाई डॉ. आर राजेश कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि जल संचयन, संवर्द्धन, पेयजल व सिंचाई के लिए बांध, बैराज, जलाशय, चेकडैम के निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि देहरादून जिले में सौंग बांध पेयजल परियोजना का निर्माण पिछले वर्ष नवंबर में शुरू हुआ। 2491.96 करोड़ की इस योजना को दिसंबर 2029 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसी तरह कुमाऊं क्षेत्र में 3808.16 करोड़ की लागत वाली जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना का निर्माण जून 2024 में शुरू हुआ, जिसे मार्च 2030 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आईआरआई रुड़की को जलागम विभाग ने स्रोत एवं नदी पुनरुद्धार प्राधिकरण के अंतर्गत वर्षा आधारित नदियों, जलधाराओं के पुनर्जीवीकरण व उपचार कार्यों से इनके प्रवाह में आए प्रभावों का सतत आकलन करने के लिए कार्यदायी संस्था नामित किया है।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा
Next: उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

Related Stories

Capture
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

firstreviewhere@gmail.com January 10, 2026
Capture-25
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

Garhwal News October 9, 2025
Capture-11.png
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम

firstreviewhere@gmail.com April 28, 2025
https://garhwalnews.com/wp-content/uploads/2025/06/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
https://garhwalnews.com/wp-content/uploads/2025/06/Vertical_V1_MDDA-Housing-2.mp4
MMDA_FullPgAd_TOSEND_page-0001

Follow Us

Join Us

whatsapp_max_compressed-1

Trending News

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी Capture 1

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

January 10, 2026
ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश Capture-11.png 2

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

November 10, 2025
उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा Capture-25 3

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

October 9, 2025
उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम Capture-11.png 4

उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम

April 28, 2025
उत्‍तराखंड में भारी बर्फबारी, बदरीनाथ – गंगोत्री हाईवे बंद; क्‍या सोमवार को भी ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज? Capture 5

उत्‍तराखंड में भारी बर्फबारी, बदरीनाथ – गंगोत्री हाईवे बंद; क्‍या सोमवार को भी ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज?

March 17, 2025

Web Design

WhatsApp-Image-2023-04-24-at-11.50.13-AM

You may have missed

Capture
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

firstreviewhere@gmail.com January 10, 2026
Capture-11.png
  • उत्तराखंड

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

firstreviewhere@gmail.com November 10, 2025
Capture-25
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

Garhwal News October 9, 2025
Capture-11.png
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम

firstreviewhere@gmail.com April 28, 2025

Recent Posts

  • उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी
  • ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
  • उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा
  • उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम

Quick Contact

Name: Sach Kahun
E-Mail: 
Website: www.garhwalnews.com
Phone: 
Address:  Dehradun, uk

About Garhwal News

Garhwal news  राज्य, देश और दुनियाभर की सभी मुख्य खबरों को प्रसारित करता है। उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, विरासतों, लोक परंपराओ के साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक राजनीतिक व धार्मिक गतिविधियों का सजग प्रहरी है। Garhwal news  से जुड़ने के लिए हमारे फोन नंबर के माध्यम या फेसबुक पेज,यू-ट्यूब चैनल,इंस्टाग्राम आदि पर सम्पर्क करे।

Email: 

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright 2025© Garhwal News, Designed by Maneesh Naithani, 9084358715, All rights reserved. | MoreNews by AF themes.