अल्मोड़ा। अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने 12 जनवरी को होने वाली भूख हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया है। संघ के जिलाध्यक्ष हीरा सिंह मेहरा ने इस मामले में प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी को ज्ञापन दिया है।
उन्होंने कहा कि सात जनवरी 2026 को हुए सकारात्मक समझौते के अनुसार नए शपथ पत्र बनाकर दिए जा रहे हैं। संगठन ने सोमवार को होने वाली भूख हड़ताल को एक माह के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने समझौते को लागू कर सभी सेवानिवृत शिक्षकों के पेंशन और अन्य देयकों का निस्तारण शीघ्र करने की मांग की। संवाद