Skip to content
May 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

garhwal News

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सोशल मीडिया वायरल
  • भारत
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • क्राइम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • गोल्ड के लिए तीन, रजत के लिए दो व कांस्य पदक के लिए मांगे एक लाख रुपये, फिक्सिंग के आरोपों की जांच के बाद ताइक्वांडो डीओसी हटाए
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

गोल्ड के लिए तीन, रजत के लिए दो व कांस्य पदक के लिए मांगे एक लाख रुपये, फिक्सिंग के आरोपों की जांच के बाद ताइक्वांडो डीओसी हटाए

firstreviewhere@gmail.com February 4, 2025
Capture

38वें राष्ट्रीय खेलों की गेम्स टेक्नीकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) ने राष्ट्रीय खेलों की ताइक्वांडो स्पर्धा के लिए नामित डायरेक्टर आफ कंप्टीशन (डीओसी) टी प्रवीण कुमार को फिक्सिंग के आरोपों की जांच के बाद हटा दिया है। उनकी जगह एस दिनेश कुमार को नया डीओसी बनाया गया है। जीटीसीसी ने यह निर्णय तीन सदस्यीय प्रीवेंशन आफ मैनुपुलेशन ऑफ कंप्टीशन कमेटी की संस्तुति के बाद लिया है। कमेटी ने यह संस्तुति उन शिकायतों की जांच के बाद की, जिनमें कहा गया था कि ताइक्वांडो फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा नामित कुछ अधिकारियों ने 16 भार वर्ग में से 10 भार वर्ग की प्रतियोगिता के नतीजे पहले ही तय कर लिए हैं। इसके लिए स्वर्ण पदक के लिए तीन लाख, रजत पदक के लिए दो लाख और कांस्य पदक के लिए एक लाख रुपये लिए जा रहे हैं।
इन तारीखों को हैं मुकाबले
समिति ने खेलों के लिए नामित तकनीकी समिति के 50 प्रतिशत सदस्यों को बदलने की भी संस्तुति की है। उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत हल्द्वानी में चार फरवरी, यानी मंगलवार से आठ फरवरी तक ताइक्वांडो के मुकाबले खेले जाने हैं। इन मुकाबलों से पहले ही इनका संचालन कराने वाली समिति पर आरोप लगाने पर जीटीसीसी ने इसकी जांच कराई।

ये हैं जांच समिति में
जांच करने वाली समिति में उत्तराखंड के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सेवानिवृत्त आइपीएस बीके सिन्हा और जम्मू-कश्मीर के एसएसपी दुष्यंत शर्मा शामिल थे। गेम्स टेक्नीकल कंडक्ट कमेटी की चेयरपर्सन सुनैना कुमारी ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय खेलों की अखंडता को बनाए रखने के लिए समिति की सिफारिश पर यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि वह यह जानकारी हैरान करने वाली है कि सलेक्शन ट्रायल में कुछ राज्यों के खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ ही उपकरण उपलब्ध कराने वाले वेंडर को भी शामिल किया था।

चार बिंदुओं पर संस्तुति
50 प्रतिशत तकनीकी अधिकारियों को बदल कर अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर अनुभव प्राप्त करने वाले अधिकारियों को शामिल किया जाए।
पूरी प्रतियोगिता की वीडियो रिकॉर्डिंग कर इसे सुरक्षित रखा जाए।
प्रतियोगिता के दौरान किसी भी गड़बड़ी पर नजर रखने को जीटीटीसी भी आयोजन स्थल पर मौजूद रहे।
पीटी उषा ने कहा…
आईओए की अध्यक्ष पीटी उषा ने जीटीसीसी के निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि हम निष्पक्ष खेलों और खिलाड़िय़ों को राष्ट्रीय खेलों की छवि बिगाड़ने वालों से सुरक्षित रखने को प्रतिबद्ध हैं। यह दुखद और चौंकाने वाला है कि राष्ट्रीय खेलों के पदक प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही मैदान से बाहर तय किए गए।
राष्ट्रीय खेलों के सीईओ अमित सिन्हा ने कहा कि इसकी अभी अधिकारिक सूचना नहीं मिली है। आयोजन समिति ऐसे व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।

Continue Reading

Previous: रेल बजट में उत्तराखंड की झोली में आए 4641 करोड़, चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन में आएगी तेजी
Next: देहरादून में 18 से 24 फरवरी के बीच होगा बजट सत्र, प्रदेशभर से लिए 200 से अधिक सुझाव

Related Stories

Capture
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

firstreviewhere@gmail.com January 10, 2026
Capture-11.png
  • उत्तराखंड

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

firstreviewhere@gmail.com November 10, 2025
Capture-25
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

Garhwal News October 9, 2025
https://garhwalnews.com/wp-content/uploads/2025/06/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
https://garhwalnews.com/wp-content/uploads/2025/06/Vertical_V1_MDDA-Housing-2.mp4
MMDA_FullPgAd_TOSEND_page-0001

Follow Us

Join Us

whatsapp_max_compressed-1

Trending News

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी Capture 1

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

January 10, 2026
ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश Capture-11.png 2

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

November 10, 2025
उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा Capture-25 3

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

October 9, 2025
उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम Capture-11.png 4

उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम

April 28, 2025
उत्‍तराखंड में भारी बर्फबारी, बदरीनाथ – गंगोत्री हाईवे बंद; क्‍या सोमवार को भी ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज? Capture 5

उत्‍तराखंड में भारी बर्फबारी, बदरीनाथ – गंगोत्री हाईवे बंद; क्‍या सोमवार को भी ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज?

March 17, 2025

Web Design

WhatsApp-Image-2023-04-24-at-11.50.13-AM

You may have missed

Capture
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

firstreviewhere@gmail.com January 10, 2026
Capture-11.png
  • उत्तराखंड

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

firstreviewhere@gmail.com November 10, 2025
Capture-25
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

Garhwal News October 9, 2025
Capture-11.png
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम

firstreviewhere@gmail.com April 28, 2025

Recent Posts

  • उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी
  • ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
  • उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा
  • उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम

Quick Contact

Name: Sach Kahun
E-Mail: 
Website: www.garhwalnews.com
Phone: 
Address:  Dehradun, uk

About Garhwal News

Garhwal news  राज्य, देश और दुनियाभर की सभी मुख्य खबरों को प्रसारित करता है। उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, विरासतों, लोक परंपराओ के साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक राजनीतिक व धार्मिक गतिविधियों का सजग प्रहरी है। Garhwal news  से जुड़ने के लिए हमारे फोन नंबर के माध्यम या फेसबुक पेज,यू-ट्यूब चैनल,इंस्टाग्राम आदि पर सम्पर्क करे।

Email: 

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright 2025© Garhwal News, Designed by Maneesh Naithani, 9084358715, All rights reserved. | MoreNews by AF themes.