Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

garhwal News

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सोशल मीडिया वायरल
  • भारत
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • क्राइम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • महापौर समेत 100 पार्षद आज लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ; सीएम धामी भी रहेंगे मौजूद
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

महापौर समेत 100 पार्षद आज लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ; सीएम धामी भी रहेंगे मौजूद

firstreviewhere@gmail.com February 7, 2025
Capture

देहरादून में शहर की सरकार की ताजपोशी के लिए मंच सज चुका है। दिन तय होने के बाद तेजी से कार्य किया गया और गुरुवार शाम तक शपथ ग्रहण की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गईं। हालांकि, समय कम होने के कारण निमंत्रण पत्र छापवाने के बाद उन्हें बांटने में नगर निगम की आठ टीमें दिनभर जुटी रहीं।
आज महापौर और 100 पार्षदों के पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के साथ ही नगर निगम का नया बोर्ड अस्तित्व में आ जाएगा। पहली बोर्ड बैठक के साथ ही आज से कार्यकाल भी शुरू हो जाएगा। हालांकि, नए बोर्ड के सामने सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट से लेकर आय बढ़ाने समेत कई चुनौतियां भी खड़ीं हैं।

नगर आयुक्‍त ने तैयार‍ियों का ल‍िया जायजा
प्रदेश के सबसे बड़े नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी आज शपथ लेगी। शाम पांच बजे महापौर समेत 100 पार्षद शपथ ग्रहण करेंगे। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, मुख्यमंत्री समेत तमाम वीवीआइपी गेस्ट के सामने महापौर को शपथ दिलाएंगे। इसके लिए नगर निगम में तैयारियां की जा चुकी हैं।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी आज लेंगी शपथ
गुरुवार को स्वयं नगर आयुक्त नमामी बंसल ने मौके पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया था। नगर निगम परिसर में टेंट लगाने के साथ ही साफ-सफाई और सजावट की जा चुकी है। रंगीन रोशनी से भी निगम परिसर को सजाया गया है। इस बार शपथ ग्रहण समारोह पर करीब 12 से 15 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है। जबकि, पिछली बार यह खर्च आठ लाख रुपये के करीब रहा था।

शपथ ग्रहण के बाद होगी पहली बैठक
वहीं, नगर निगम की आठ टीम गुरुवार को सभी विधायक, मंत्री, सांसद समेत तमाम वीआइपी महमानों को निमंत्रण पत्र पहुंचाने में जुटी रहीं। साथ ही फोन भी बजते रहे। इसके साथ ही आज सुबह से ही निगम परिसर में चहल-पहल रहने की उम्मीद है। शपथ ग्रहण के बाद नए बोर्ड की पहली औपचारिक बैठक भी आयोजित की जाएगी। जिसमें परिचय से लेकर अन्य सामान्य औपचारिकताएं की जाएंगी।

नए बोर्ड की राह में कम नहीं चुनौतियां
दून में कूड़ा प्रबंधन व निस्तारण एक बड़ी समस्या बना हुआ है। शत-प्रतिशत घर-घर कूड़ा उठान और सार्वजनिक स्थलाें को कूड़ा मुक्त करने के लिए ठोस प्लान बनाना होगा। ट्रांसफर स्टेशन और कूड़ा निस्तारण प्लांट को व्यवस्थित व विस्तारित करना होगा। इसके अलावा सोर्स सेग्रीगेशन कर गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग निस्तारित कराना भी चुनौती है।

फुटपाथ व सड़क पर अतिक्रमण
देहरादून में सड़कें संकरी हैं, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। यहां फुटपाथ और सड़क के किनारे अतिक्रमण बड़ी चुनौती है। जिसके विरुद्ध व्यापक अभियान चलाने के साथ ही स्थायी रूप से अतिक्रमण मुक्त सड़कों पर कार्य करना होगा। पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम को कवायद करनी होगी। इसके अलावा फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण की समस्या दून के लिए नासूर बन चुकी है। स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण व अवैध निर्माण के कारण ट्रैफिक और जल निकासी व्यवस्था पर दबाव बढ़ता है।

जल निकासी और बाढ़ प्रबंधन पर कार्य
मॉनसून में दून में जलभराव की समस्या आम है। कुछ देर की बारिश में ही पूरा शहर तालाब बन जाता है। शहर का जल निकासी तंत्र पुराना और अव्यवस्थित है। नालियों का जाल बढ़ाना होगा और चोक नालियों को जल निकासी के लिए तैयार करना होगा। नदियों और नालों में कचरा फेंकने के कारण जल निकासी बाधित होती है। साथ ही निर्माण सामग्री भी नालियों में जमकर सिस्टम की हवा निकाल देती है।

इन योजनाओं को भी धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी
शहर में रोड स्वीपिंग मशीन खरीदने, शीशमबाड़ा के अपग्रेडेशन, मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन, स्मार्ट वेंडिंग जोन, स्मार्ट फूड कोर्ट, पर्यटन स्थल के रूप में मिनी तालाब का सौंदर्यीकरण, साइकिल ट्रैक का निर्माण आदि योजनाएं पिछले बोर्ड के कार्यकाल में फाइलों से बाहर नहीं आ सकीं। ऐसे में नए बोर्ड के कंधों पर इन्हें समय पर धरातल पर उतारने की चुनौती है।

बुनियादी सुविधाओं का अभाव
शहर में सार्वजनिक शौचालयों की संख्या कम है।
पार्क, खेल मैदान और सामुदायिक केंद्रों की कमी है।
फल-सब्जी विक्रेताओं के लिए वेंडिंग जोन नहीं हैं।
शहर के व्यस्त क्षेत्रों में वाहन पार्किंग की सुविधा नहीं है।

Continue Reading

Previous: प्रदेशभर में खिली रहेगी धूप, बादलों की आवाजाही से सुहाना होगा वेदर; 9 से होगी बार‍िश-बर्फबारी
Next: उत्‍तराखंड में महंगी हो सकती है बिजली, 27 लाख उपभोक्ताओं की जेब पर बढ़ेगा भार

Related Stories

Capture
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

firstreviewhere@gmail.com January 10, 2026
Capture-11.png
  • उत्तराखंड

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

firstreviewhere@gmail.com November 10, 2025
Capture-25
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

Garhwal News October 9, 2025
https://garhwalnews.com/wp-content/uploads/2025/06/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
https://garhwalnews.com/wp-content/uploads/2025/06/Vertical_V1_MDDA-Housing-2.mp4
MMDA_FullPgAd_TOSEND_page-0001

Follow Us

Join Us

whatsapp_max_compressed-1

Trending News

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी Capture 1

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

January 10, 2026
ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश Capture-11.png 2

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

November 10, 2025
उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा Capture-25 3

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

October 9, 2025
उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम Capture-11.png 4

उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम

April 28, 2025
उत्‍तराखंड में भारी बर्फबारी, बदरीनाथ – गंगोत्री हाईवे बंद; क्‍या सोमवार को भी ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज? Capture 5

उत्‍तराखंड में भारी बर्फबारी, बदरीनाथ – गंगोत्री हाईवे बंद; क्‍या सोमवार को भी ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज?

March 17, 2025

Web Design

WhatsApp-Image-2023-04-24-at-11.50.13-AM

You may have missed

Capture
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

firstreviewhere@gmail.com January 10, 2026
Capture-11.png
  • उत्तराखंड

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

firstreviewhere@gmail.com November 10, 2025
Capture-25
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

Garhwal News October 9, 2025
Capture-11.png
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम

firstreviewhere@gmail.com April 28, 2025

Recent Posts

  • उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी
  • ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
  • उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा
  • उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम

Quick Contact

Name: Sach Kahun
E-Mail: 
Website: www.garhwalnews.com
Phone: 
Address:  Dehradun, uk

About Garhwal News

Garhwal news  राज्य, देश और दुनियाभर की सभी मुख्य खबरों को प्रसारित करता है। उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, विरासतों, लोक परंपराओ के साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक राजनीतिक व धार्मिक गतिविधियों का सजग प्रहरी है। Garhwal news  से जुड़ने के लिए हमारे फोन नंबर के माध्यम या फेसबुक पेज,यू-ट्यूब चैनल,इंस्टाग्राम आदि पर सम्पर्क करे।

Email: 

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright 2025© Garhwal News, Designed by Maneesh Naithani, 9084358715, All rights reserved. | MoreNews by AF themes.