Skip to content
May 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

garhwal News

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सोशल मीडिया वायरल
  • भारत
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • क्राइम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बारिश तो कहीं बर्फबारी की संभावना, पहाड़ों पर अगले 6 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

बारिश तो कहीं बर्फबारी की संभावना, पहाड़ों पर अगले 6 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

firstreviewhere@gmail.com February 18, 2025
Capture

प्रदेश में मौसम मंगलवार से एक बार फिर करवट बदल सकता है। 18 से 23 फरवरी तक पहाड़ी जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा होने और चारधाम समेत ऊंची चोटियों पर हिमपात होने की संभावना है। इस बीच मैदानी क्षेत्रों में भी आंशिक रूप से बादल छाये रहने व कहीं-कहीं वर्षा की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान एक से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। सोमवार को प्रदेश में मौसम शुल्क रहा और धूप खिली रही। इस दौरान दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

22 और 23 फरवरी को हिमपात हो सकता है
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं वर्षा होने और अधिक ऊंचाई वाली चोटियों में हिमपात हो सकता है। 20-21 फरवरी को पहाड़ी और मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा होने के साथ चोटियों पर हिमपात होने का अनुमान है। इन दो दिन अपेक्षाकृत अधिक वर्षा हो सकती है। फिर 22 एवं 23 फरवरी को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी और पिथौरागढ़ में वर्षा के साथ चोटियों पर हिमपात हो सकता है।

दून में मौसम के साथ बदलने लगा फैशन का ट्रेंड
दोपहर को तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही साथ ही फैशन का ट्रेंड भी बदल रहा है। मौसम के मिजाज को देखते हुए नए कपड़े दुकानों में सजाने की तैयारी चल रही है। बच्चों से लेकर युवा और महिलाओं के लिए विभिन्न रंगों में हल्के कपड़े बाजार में आ चुके हैं। साधे और पार्टी वियर परिधान अलग अलग डिजाइन में तैयार हैं।
लोग बाजार जाकर नए ट्रेंड को लेकर दुकानदारों से मांग कर रहे हैं। इनमें काटन और रेयान के कपड़े खास पसंद बने हैं। दुकानदारों ने भी बदलते मौसम को लेकर कपड़ों का स्टाक मंगवा लिया है। बीते कुछ दिनों से सुबह शाम हल्की ठंड है लेकिन दोपहर को गर्मी महसूस होने लगी है। यहां तक कि जैकेट और स्वेटकर उतारना पड़ रहा है। ऐसे मौसम को देखते हुए बाजार भी परिधानों से सजने लगे हैं।

Continue Reading

Previous: रिस्पना और बिंदाल कॉरिडोर के निर्माण में देरी पर सीएम धामी ने जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश
Next: पुलिस आधुनिकीकरण व विकास कार्यों के लिए सीएम धामी ने स्वीकृत किए 348 करोड़ रुपये

Related Stories

Capture
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

firstreviewhere@gmail.com January 10, 2026
Capture-11.png
  • उत्तराखंड

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

firstreviewhere@gmail.com November 10, 2025
Capture-25
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

Garhwal News October 9, 2025
https://garhwalnews.com/wp-content/uploads/2025/06/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
https://garhwalnews.com/wp-content/uploads/2025/06/Vertical_V1_MDDA-Housing-2.mp4
MMDA_FullPgAd_TOSEND_page-0001

Follow Us

Join Us

whatsapp_max_compressed-1

Trending News

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी Capture 1

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

January 10, 2026
ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश Capture-11.png 2

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

November 10, 2025
उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा Capture-25 3

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

October 9, 2025
उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम Capture-11.png 4

उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम

April 28, 2025
उत्‍तराखंड में भारी बर्फबारी, बदरीनाथ – गंगोत्री हाईवे बंद; क्‍या सोमवार को भी ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज? Capture 5

उत्‍तराखंड में भारी बर्फबारी, बदरीनाथ – गंगोत्री हाईवे बंद; क्‍या सोमवार को भी ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज?

March 17, 2025

Web Design

WhatsApp-Image-2023-04-24-at-11.50.13-AM

You may have missed

Capture
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

firstreviewhere@gmail.com January 10, 2026
Capture-11.png
  • उत्तराखंड

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

firstreviewhere@gmail.com November 10, 2025
Capture-25
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

Garhwal News October 9, 2025
Capture-11.png
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम

firstreviewhere@gmail.com April 28, 2025

Recent Posts

  • उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी
  • ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
  • उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा
  • उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम

Quick Contact

Name: Sach Kahun
E-Mail: 
Website: www.garhwalnews.com
Phone: 
Address:  Dehradun, uk

About Garhwal News

Garhwal news  राज्य, देश और दुनियाभर की सभी मुख्य खबरों को प्रसारित करता है। उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, विरासतों, लोक परंपराओ के साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक राजनीतिक व धार्मिक गतिविधियों का सजग प्रहरी है। Garhwal news  से जुड़ने के लिए हमारे फोन नंबर के माध्यम या फेसबुक पेज,यू-ट्यूब चैनल,इंस्टाग्राम आदि पर सम्पर्क करे।

Email: 

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright 2025© Garhwal News, Designed by Maneesh Naithani, 9084358715, All rights reserved. | MoreNews by AF themes.