Skip to content
May 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

garhwal News

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सोशल मीडिया वायरल
  • भारत
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • क्राइम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Chamoli Avalanche: माणा के पास हिमस्खलन की घटना पर केंद्र की नजर, एयरफोर्स से मांगी मदद
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

Chamoli Avalanche: माणा के पास हिमस्खलन की घटना पर केंद्र की नजर, एयरफोर्स से मांगी मदद

firstreviewhere@gmail.com March 1, 2025
Capture

चमोली जिले में माणा के पास हुए हिमस्खलन की घटना के बाद वहां चल रहे राहत एवं बचाव कार्य पर केंद्र सरकार बराबर नजर बनाए हुए है। गृह मंत्री अमित शाह लगातार इस संबंध में अपडेट ले रहे हैं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने दोपहर बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

गृह मंत्री शाह और रक्षा मंत्री ने दिया हर संभव मदद का आश्‍वासन
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने जानकारी साझा की कि केंद्रीय गृह मंत्री शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय भी लगातार संपर्क में है। राहत एवं बचाव कार्य में तेजी के दृष्टिगत एमआई-17 हेलीकाप्टर की मदद के लिए वायु सेना को पत्र भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने रात आठ बजे भी आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में हिमस्खलन की घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घटनास्थल पर शीघ्रता से पहुंचने के लिए नजदीकी हेलीपैड को खोल दिया जाए, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाई जा सके।

संभव नहीं हो पा रहा हेलीकाप्टर का मौके पर जाना
उन्होंने घटनास्थल पर ड्रोन के माध्यम से भी नजर रखने, जरूरत पड़ने पर घायलों को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश लाने के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमस्खलन के बाद राहत व बचाव निरंतर जारी हैं। आइटीबीपी, सेना, जिला प्रशासन, वायु सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीआरओ के लोग बचाव कार्य में जुटे हैं। दृश्यता न होने के कारण हेलीकाप्टर का मौके पर जाना संभव नहीं हो पा रहा है। स्नो एक्सपर्ट की सेवाएं ली जा रही हैं।

श्रमिकों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
सरकार की पहली प्राथमिकता श्रमिकों को सुरक्षित निकालना है। सभी बचाव दल आपसी समन्वय से कार्य कर रहे हैं। माणा हेलीपैड को सक्रिय किया जा रहा है। साथ ही एम्स ऋषिकेश, श्रीनगर मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल गोपेश्वर को अलर्ट मोड पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि बचाव एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

Continue Reading

Previous: आज भी पहाड़ से मैदान तक बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट
Next: उत्‍तराखंड में इन सरकारी कर्मचारियों को दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति, सीएम धामी ने दिए निर्देश

Related Stories

Capture
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

firstreviewhere@gmail.com January 10, 2026
Capture-11.png
  • उत्तराखंड

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

firstreviewhere@gmail.com November 10, 2025
Capture-25
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

Garhwal News October 9, 2025
https://garhwalnews.com/wp-content/uploads/2025/06/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
https://garhwalnews.com/wp-content/uploads/2025/06/Vertical_V1_MDDA-Housing-2.mp4
MMDA_FullPgAd_TOSEND_page-0001

Follow Us

Join Us

whatsapp_max_compressed-1

Trending News

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी Capture 1

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

January 10, 2026
ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश Capture-11.png 2

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

November 10, 2025
उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा Capture-25 3

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

October 9, 2025
उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम Capture-11.png 4

उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम

April 28, 2025
उत्‍तराखंड में भारी बर्फबारी, बदरीनाथ – गंगोत्री हाईवे बंद; क्‍या सोमवार को भी ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज? Capture 5

उत्‍तराखंड में भारी बर्फबारी, बदरीनाथ – गंगोत्री हाईवे बंद; क्‍या सोमवार को भी ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज?

March 17, 2025

Web Design

WhatsApp-Image-2023-04-24-at-11.50.13-AM

You may have missed

Capture
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

firstreviewhere@gmail.com January 10, 2026
Capture-11.png
  • उत्तराखंड

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

firstreviewhere@gmail.com November 10, 2025
Capture-25
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

Garhwal News October 9, 2025
Capture-11.png
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम

firstreviewhere@gmail.com April 28, 2025

Recent Posts

  • उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी
  • ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
  • उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा
  • उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम

Quick Contact

Name: Sach Kahun
E-Mail: 
Website: www.garhwalnews.com
Phone: 
Address:  Dehradun, uk

About Garhwal News

Garhwal news  राज्य, देश और दुनियाभर की सभी मुख्य खबरों को प्रसारित करता है। उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, विरासतों, लोक परंपराओ के साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक राजनीतिक व धार्मिक गतिविधियों का सजग प्रहरी है। Garhwal news  से जुड़ने के लिए हमारे फोन नंबर के माध्यम या फेसबुक पेज,यू-ट्यूब चैनल,इंस्टाग्राम आदि पर सम्पर्क करे।

Email: 

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright 2025© Garhwal News, Designed by Maneesh Naithani, 9084358715, All rights reserved. | MoreNews by AF themes.