Skip to content
July 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

garhwal News

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सोशल मीडिया वायरल
  • भारत
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • क्राइम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्‍तराखंड में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई, 10 मदरसों सहित एक मस्जिद सील
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

उत्‍तराखंड में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई, 10 मदरसों सहित एक मस्जिद सील

firstreviewhere@gmail.com March 8, 2025
Capture

उत्‍तराखंड में प्रशासन अवैध मदरसों पर कार्रवाई कर रहा है। अब तक 10 मदरसों सहित एक मस्जिद सील की जा चुकी है। विकासनगर और डोईवाला में प्रशासन द्वारा की इस कार्रवाई से मुस्लिम संगठनों में रोष है।

मदरसे संचालित करने वालों में हड़कंप
विकासनगर: एसडीएम विनोद कुमार के नेतृत्व में विगत तीन मार्च को पुलिस व प्रशासन की टीम ने बिना पंजीकरण, नियमों के विरुद्ध संचालित किए जा रहे पांच मदरसे सील कर दिए। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध मदरसे संचालित करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। प्रशासन की इस दूसरी कार्रवाई के बाद सील मदरसों की संख्या नौ हो गयी है। साथ ही एक मस्जिद भी सील की जा चुकी है। अवैध मदरसों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा आदेश निर्गत किए गए हैं। कोतवाली विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत मदरसों का स्थानीय प्रशासन, पुलिस, अल्पसंख्यक आयोग, मदरसा बोर्ड व उपजिलाधिकारी विकासनगर की संयुक्त टीम ने भौतिक रुप से सत्यापन किया। विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत बिना पंजीकरण, नियमों के विरुद्ध संचालित किए जा रहे पांच मदरसे सील कर दिए गए। उप जिलाधिकारी विनोद कुमार के अनुसार तीन मार्च की कार्रवाई में मदरसा रहीमिया माहीदुल कुरआन, मदरसा इस्लामिया नूर अल हुदा, मदरसा इनाम उल उलूम, इसात अलनात, मदरसा इस्लामिया अरबिना कासिम उल उलूम को सील करने की कार्रवाई की गयी। गैर आवासीय जमीन पर बनाए गए मदरसा इनाम उल उलूम का नक्शा आवासीय में पास कराया गया था। बाकी निजी भूमि पर बने मदरसे में चार का नक्शा पास नहीं था। पांचों मदरसों को मदरसा बोर्ड से मान्यता नहीं मिली। चार मदरसे भवन में व एक मदरसा इसात अलनात टिन शेड में संचालित मिला।

नियामवाला में चल रहा अपंजीकृत मदरसा सील
डोईवाला: बिना पंजीकरण के चल रहे मदरसों पर प्रशासन ने कार्रवाई की। विगत एक मार्च को तहसील प्रशासन की टीम पुलिस बल व अल्पसंख्यक विभाग की टीम के साथ नगर के नियामवाला में पहुंची। जहां पर बिना पंजीकृत संचालित किये जा रहे मदरसे को टीम ने सील कर दिया। इस अवसर पर मदरसे को संचालित करने वाले लोगों ने प्रशासन से मदरसा सील न करने की अपील की। परंतु प्रशासन के समक्ष उनकी एक नहीं चली।

नियामवाला में चल रहा अपंजीकृत मदरसा सील
डोईवाला: बिना पंजीकरण के चल रहे मदरसों पर प्रशासन ने कार्रवाई की। विगत एक मार्च को तहसील प्रशासन की टीम पुलिस बल व अल्पसंख्यक विभाग की टीम के साथ नगर के नियामवाला में पहुंची। जहां पर बिना पंजीकृत संचालित किये जा रहे मदरसे को टीम ने सील कर दिया। इस अवसर पर मदरसे को संचालित करने वाले लोगों ने प्रशासन से मदरसा सील न करने की अपील की। परंतु प्रशासन के समक्ष उनकी एक नहीं चली। बताया जा रहा है कि इस मदरसे में करीब 25 से 30 बच्चे पढ़ते थे। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश के बाद तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी। तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि डोईवाला तहसील अंतर्गत 6 अपंजीकृत मदरसे संचालित होने की जानकारी मिली थी। जांच के बाद उनके विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ की गई है। जिलाधिकारी के निर्देश के पश्चात नियामवाला में अपंजीकृत रूप से संचालित हो रहे हैं मदरसे को सील कर दिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि अन्य पांच मदरसे जिनमें से दो मदरसों ने पंजीकरण के लिए आवेदन कर दिया है। इसके चलते अभी उन पर कार्रवाई नहीं की गई। वहीं अन्य तीन मदरसे मस्जिद के साथ ही संचालित किये जा रहे हैं। जिसके चलते अभी उन पर कार्यवाही लंबित है। कार्रवाई के दौरान कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक शिशुपाल राणा के अलावा तमाम पुलिस बल, राजस्व व अल्पसंख्यक विभाग की टीम के अधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading

Previous: सरकार लाई महिलाओं के लिए नई योजना, International Women’s Day पर हो रही लांच; मंत्रीजी बनेंगी पहली सवारी
Next: अभी ठंड गई नहीं! होली से पहले फिर करवट ले सकता है मौसम, Snowfall के आसार

Related Stories

Capture
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

firstreviewhere@gmail.com January 10, 2026
almora_1634126247
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने भूख हड़ताल स्थगित की

firstreviewhere@gmail.com January 10, 2026
Capture-11.png
  • उत्तराखंड

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

firstreviewhere@gmail.com November 10, 2025
https://garhwalnews.com/wp-content/uploads/2025/06/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
https://garhwalnews.com/wp-content/uploads/2025/06/Vertical_V1_MDDA-Housing-2.mp4
MMDA_FullPgAd_TOSEND_page-0001

Follow Us

Join Us

whatsapp_max_compressed-1

Trending News

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी Capture 1

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

January 10, 2026
अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने भूख हड़ताल स्थगित की almora_1634126247 2

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने भूख हड़ताल स्थगित की

January 10, 2026
ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश Capture-11.png 3

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

November 10, 2025
उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा Capture-25 4

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

October 9, 2025
उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम Capture-11.png 5

उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम

April 28, 2025

Web Design

WhatsApp-Image-2023-04-24-at-11.50.13-AM

You may have missed

Capture
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

firstreviewhere@gmail.com January 10, 2026
almora_1634126247
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने भूख हड़ताल स्थगित की

firstreviewhere@gmail.com January 10, 2026
Capture-11.png
  • उत्तराखंड

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

firstreviewhere@gmail.com November 10, 2025
Capture-25
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

Garhwal News October 9, 2025

Recent Posts

  • उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी
  • अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने भूख हड़ताल स्थगित की
  • ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
  • उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

Quick Contact

Name: Sach Kahun
E-Mail: 
Website: www.garhwalnews.com
Phone: 
Address:  Dehradun, uk

About Garhwal News

Garhwal news  राज्य, देश और दुनियाभर की सभी मुख्य खबरों को प्रसारित करता है। उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, विरासतों, लोक परंपराओ के साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक राजनीतिक व धार्मिक गतिविधियों का सजग प्रहरी है। Garhwal news  से जुड़ने के लिए हमारे फोन नंबर के माध्यम या फेसबुक पेज,यू-ट्यूब चैनल,इंस्टाग्राम आदि पर सम्पर्क करे।

Email: 

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright 2025© Garhwal News, Designed by Maneesh Naithani, 9084358715, All rights reserved. | MoreNews by AF themes.