Skip to content
July 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

garhwal News

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सोशल मीडिया वायरल
  • भारत
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • क्राइम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Panchayat Chunav से पहले CM Dhami का मास्‍टर स्‍ट्रोक, कर्मचारियों की निकल पड़ी; विपक्ष चारों खाने चित
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

Uttarakhand Panchayat Chunav से पहले CM Dhami का मास्‍टर स्‍ट्रोक, कर्मचारियों की निकल पड़ी; विपक्ष चारों खाने चित

firstreviewhere@gmail.com March 5, 2025
Capture

उत्तराखंड में नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) से लाभान्वित हो रहे 1,00,937 कार्मिक अब यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) का लाभ ले सकेंगे। यूपीएस लागू होने से राजकोष पर 492 करोड़ का अतिरिक्त भार बढ़ जाएगा। यूपीएस का विकल्प स्वैच्छिक है। इस योजना में कार्मिकों से विकल्प लेने के लिए विभागों को पसीना बहाना पड़ेगा। शासन से इस संबंध में विभागों को विस्तृत निर्देश जारी किए जाएंगे। पंचायत चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार ने जनमत निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बड़े कर्मचारी वर्ग को लुभाने के लिए मास्टर स्ट्रोक चल दिया है। यद्यपि, ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागू करने की मांग को लेकर कर्मचारी संगठन कमर कसे हुए हैं। प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ओपीएस को मुद्दा बनाए हुए है। इस सबके बीच ओपीएस से मिलते-जुलते स्वरूप वाली यूपीएस लागू करने का निर्णय लेकर प्रदेश सरकार ने अपनी मंशा काफी हद तक स्पष्ट कर दी। विभिन्न राज्यों में ओपीएस को लेकर राजनीति गर्माने के बाद केंद्र की भाजपानीत सरकार ने गत वर्ष यूपीएस का विकल्प प्रस्तुत किया था। एनपीएस और ओपीएस को मिलाकर यूपीएस का खाका बनाया गया। केंद्र सरकार इसकी अधिसूचना जारी कर चुकी है।

वेतन-भत्ते-पेंशन में केंद्र के साथ है समानता
प्रदेश में कर्मचारी संगठनों के साथ बनी सहमति के आधार पर सरकारी कार्मिकों के वेतन, भत्ते और पेंशन के मामले में केंद्र से समानता रखी गई है। इसी क्रम में प्रदेश में एनपीएस को भी क्रियान्वित किया गया। सरकार ने नए वित्तीय वर्ष 2025-26 की शुरुआत यानी एक अप्रैल से अपने कर्मचारियों को यूपीएस में आने का विकल्प दिया है। कर्मचारी पहले से लागू एनपीएस में बने रहना चाहते हैं अथवा यूपीएस को अपनाएंगे, इस बारे में निर्णय के लिए स्वतंत्र हैं। सरकार इसे थोपने नहीं जा रही है।

यूपीएस में सरकार का अंशदान 18.5 प्रतिशत
यूपीएस का विकल्प लेने वाले कर्मचारियों के वेतन से एनपीएस की भांति 10 प्रतिशत की कटौती होगी। एनपीएस में सरकार का योगदान 14 प्रतिशत का है, जबकि यूपीएस में इसे बढ़ाकर 18.5 प्रतिशत किया गया है। नया विकल्प लेने पर कर्मचारी 10 वर्ष की सेवा के बाद 10 हजार रुपये मासिक पेंशन के पात्र हो जाएंगे। एनपीएस में यह राशि नौ हजार रुपये है। 25 वर्ष की सेवा पूरी करने पर यूपीएस में कुल वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में मिलेगा। समय-समय पर महंगाई भत्ते का लाभ भी दिया जाएगा। पारिवारिक पेंशन के रूप में परिवार को भी पेंशन का 60 प्रतिशत मिल सकेगा।

ओपीएस का लाभ ले रहे 97019 कार्मिक
यूपीएस लागू होने पर प्रदेश सरकार पर वर्तमान में एनपीएस पर खर्च हो रही धनराशि की तुलना में प्रतिमाह अतिरिक्त 41 करोड़ का भार बढ़ेगा। वर्तमान में एनपीएस से 1,00,937 कर्मचारी जुड़े हैं, जबकि पुरानी पेंशन योजना का लाभ ले रहे कार्मिकों की संख्या 97,019 है।

Continue Reading

Previous: प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियां पूरी, सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम; मुखवा में चपकन पहनकर पूजा कर सकते हैं PM
Next: CM धामी ने विकास कार्यों के ल‍िए स्‍वीकृत क‍िए 52.82 करोड़, बनभूलपुरा से हटाए गए अवैध अतिक्रमण की भूमि पर बनेगा थाना

Related Stories

Capture
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

firstreviewhere@gmail.com January 10, 2026
almora_1634126247
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने भूख हड़ताल स्थगित की

firstreviewhere@gmail.com January 10, 2026
Capture-11.png
  • उत्तराखंड

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

firstreviewhere@gmail.com November 10, 2025
https://garhwalnews.com/wp-content/uploads/2025/06/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
https://garhwalnews.com/wp-content/uploads/2025/06/Vertical_V1_MDDA-Housing-2.mp4
MMDA_FullPgAd_TOSEND_page-0001

Follow Us

Join Us

whatsapp_max_compressed-1

Trending News

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी Capture 1

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

January 10, 2026
अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने भूख हड़ताल स्थगित की almora_1634126247 2

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने भूख हड़ताल स्थगित की

January 10, 2026
ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश Capture-11.png 3

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

November 10, 2025
उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा Capture-25 4

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

October 9, 2025
उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम Capture-11.png 5

उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम

April 28, 2025

Web Design

WhatsApp-Image-2023-04-24-at-11.50.13-AM

You may have missed

Capture
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

firstreviewhere@gmail.com January 10, 2026
almora_1634126247
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने भूख हड़ताल स्थगित की

firstreviewhere@gmail.com January 10, 2026
Capture-11.png
  • उत्तराखंड

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

firstreviewhere@gmail.com November 10, 2025
Capture-25
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

Garhwal News October 9, 2025

Recent Posts

  • उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी
  • अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने भूख हड़ताल स्थगित की
  • ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
  • उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

Quick Contact

Name: Sach Kahun
E-Mail: 
Website: www.garhwalnews.com
Phone: 
Address:  Dehradun, uk

About Garhwal News

Garhwal news  राज्य, देश और दुनियाभर की सभी मुख्य खबरों को प्रसारित करता है। उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, विरासतों, लोक परंपराओ के साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक राजनीतिक व धार्मिक गतिविधियों का सजग प्रहरी है। Garhwal news  से जुड़ने के लिए हमारे फोन नंबर के माध्यम या फेसबुक पेज,यू-ट्यूब चैनल,इंस्टाग्राम आदि पर सम्पर्क करे।

Email: 

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright 2025© Garhwal News, Designed by Maneesh Naithani, 9084358715, All rights reserved. | MoreNews by AF themes.