Skip to content
May 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

garhwal News

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सोशल मीडिया वायरल
  • भारत
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • क्राइम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun Airport पर शुरू हुई यात्रियों के लिए नई उड़ानें, दो शहरों से जुड़ी राजधानी
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

Dehradun Airport पर शुरू हुई यात्रियों के लिए नई उड़ानें, दो शहरों से जुड़ी राजधानी

firstreviewhere@gmail.com February 7, 2025
Capture

उत्‍तराखंड से भुवनेश्‍वर और श्रीनगर जाने वालों के लिए अच्‍छी खबर है। देहरादून हवाई अड्डे से बृहस्पतिवार से दो नई उड़ानें प्रारंभ की गई है। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से भुवनेश्वर एवं श्रीनगर के लिए यह उड़ान प्रारंभ की गई है। नई उड़ानों के शुरू होने से देहरादून हवाई अड्डा अब दो नए शहरों से जुड़ गया है।

मार्च के पहले सप्ताह से बनने शुरू होंगे तीर्थनगरी के आंतरिक मार्ग
ऋषिकेश: नगर निगम क्षेत्र में 18 करोड़ की लागत से सड़कों का जीर्णोद्धार का काम मार्च पहले सप्ताह से शुरू होगा। निकाय चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले हाट मिक्स सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। कुछ काम होने के बाद इस पर सवाल उठे तो नगर आयुक्त ने काम बंद करवा दिया था। ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र में आंतरिक सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। इन सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाता है। हल्की बारिश में ही सड़कों पर जमे गडढ़ों में पानी भर जाता है। जिससे लोगों की समस्या और बढ़ जाती है। शहरवासी लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। अवस्थापना निधि से तीर्थनगरी में सड़कों की हालत सुधारने के लिए करीब 18 करोड़ रुपये जारी हुए थे। लोक चुनाव, मानसून आदि के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। बीच में यह मामला टेंडरों में भी उलझा रहा। नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले सड़कों के जीर्णोद्धार में आ रही सभी बाधा दूर हो गई थी। तेरह दिसंबर को स्थानीय विधायक और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम में योजना का शिलान्यास किया था। नगर निगम की ओर से सड़कों का काम भी शुरू करा दिया गया था। नेहरू मार्ग, प्रगति विहार, गैस एजेंसी रोड पर सड़कों को ठीक किया गया था। बालाजी बगीचे वाली गली और आशुतोष नगर में काम शुरू होते ही विवाद शुरू हो गया था। स्थानीय लोगों से सर्द मौसम में हाट मिक्स सड़क बनाने पर सवाल उठाए थे। उसके बाद नगर आयुक्त ने निर्माण अनुभाग के अधिकारियों और ठेकेदार को नोटिस देकर काम बंद करवा दिया था। तब से यह काम बंद ही चल रहा है। अब मार्च पहले सप्ताह में काम शुरू करने की तैयारी है।

मंच ने ज्ञापन सौंप उठाए थे सवाल
उत्तराखंड जन विकास मंच ने 27 दिसंबर को नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि पुरानी जर्जर सड़क के ऊपर ही निर्माण सामग्री डाली जा रही है। जिससे सड़क अधिक दिन तक नहीं चलेगी। कुछ जगह लेबल भी उठा दिया गया है। जिससे लोगों के घरों में पानी भरने का खतरा है। आरोप था कि मना करने के बावजूद निर्माण् किया जा रहा है।
यहां बननी हैं सड़कें
बापूग्राम मुख्य मार्ग से हरिद्वार रोड से बीस बीघा तक, बीस बीघा गली नंबर ती और चार में, अमित ग्राम से जंगलात रोड और अन्य लिंक रोड, मीरा नगर मुख्य मार्ग, मंसा देवी में विभिन्न आंतिरक मार्ग, वीरभद्र रोड, नेहरूग्राम, उग्रसेन नगर, मिश्रा फार्म में शास्त्री नगर और गली नंबर छह सोमेश्वर नगर, शिवाजी नगर पुलिया से एम्स बाउंड्री तक, आवास विकास कालोनी में वीरभद्र रोड, अद्वैतानंद मार्ग, गोविंदनगर, दुर्गा मंदिर, चंद्रेश्वर मार्ग, आदर्श नगर, मनीराम मार्ग, भैरव मंदिर, हीरालाल मार्ग, वाल्मीकि नगर, डीजीबीआर रोड, सदानंद मार्ग आदि शामिल हैं।
पहले बन चुकी सड़कें भी देखी जाएंगी
जिन जगहों पर सड़कों का निर्माण किया जा चुका है वहां की सड़कों को भी देखा जाएगा। अगर कहीं सड़क उखड़ गई है या उसका लेबल ठीक नहीं है तो संबंधित ठेकेदार उसे भी सही कराएगा। उसके बाद आगे का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

Continue Reading

Previous: उत्‍तराखंड में महंगी हो सकती है बिजली, 27 लाख उपभोक्ताओं की जेब पर बढ़ेगा भार
Next: हरियाणा में दर्दनाक हादसा, एक ट्रक से साइड लगी तो दूसरे ने रौंदा, पिता और 2 बच्चों की मौत, मां घायल

Related Stories

Capture
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

firstreviewhere@gmail.com January 10, 2026
Capture-11.png
  • उत्तराखंड

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

firstreviewhere@gmail.com November 10, 2025
Capture-25
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

Garhwal News October 9, 2025
https://garhwalnews.com/wp-content/uploads/2025/06/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
https://garhwalnews.com/wp-content/uploads/2025/06/Vertical_V1_MDDA-Housing-2.mp4
MMDA_FullPgAd_TOSEND_page-0001

Follow Us

Join Us

whatsapp_max_compressed-1

Trending News

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी Capture 1

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

January 10, 2026
ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश Capture-11.png 2

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

November 10, 2025
उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा Capture-25 3

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

October 9, 2025
उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम Capture-11.png 4

उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम

April 28, 2025
उत्‍तराखंड में भारी बर्फबारी, बदरीनाथ – गंगोत्री हाईवे बंद; क्‍या सोमवार को भी ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज? Capture 5

उत्‍तराखंड में भारी बर्फबारी, बदरीनाथ – गंगोत्री हाईवे बंद; क्‍या सोमवार को भी ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज?

March 17, 2025

Web Design

WhatsApp-Image-2023-04-24-at-11.50.13-AM

You may have missed

Capture
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

firstreviewhere@gmail.com January 10, 2026
Capture-11.png
  • उत्तराखंड

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

firstreviewhere@gmail.com November 10, 2025
Capture-25
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

Garhwal News October 9, 2025
Capture-11.png
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम

firstreviewhere@gmail.com April 28, 2025

Recent Posts

  • उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी
  • ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
  • उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा
  • उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम

Quick Contact

Name: Sach Kahun
E-Mail: 
Website: www.garhwalnews.com
Phone: 
Address:  Dehradun, uk

About Garhwal News

Garhwal news  राज्य, देश और दुनियाभर की सभी मुख्य खबरों को प्रसारित करता है। उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, विरासतों, लोक परंपराओ के साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक राजनीतिक व धार्मिक गतिविधियों का सजग प्रहरी है। Garhwal news  से जुड़ने के लिए हमारे फोन नंबर के माध्यम या फेसबुक पेज,यू-ट्यूब चैनल,इंस्टाग्राम आदि पर सम्पर्क करे।

Email: 

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright 2025© Garhwal News, Designed by Maneesh Naithani, 9084358715, All rights reserved. | MoreNews by AF themes.