Skip to content
July 16, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

garhwal News

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सोशल मीडिया वायरल
  • भारत
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • क्राइम
Live
  • Home
  • राजनीति
  • पंजाब से 30 और हरियाणा-गुजरात से 33-33 अमेरिका से डिपोर्ट कर लाए गए प्लेन में किस राज्य के कितने लोग
  • पंजाब
  • राजनीति

पंजाब से 30 और हरियाणा-गुजरात से 33-33 अमेरिका से डिपोर्ट कर लाए गए प्लेन में किस राज्य के कितने लोग

firstreviewhere@gmail.com February 8, 2025
PTI02_05_2025_000080B

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और उन्हें वापस भेजा जा रहा है. ये अमेरिका में रह रहे भारतीयों का पहला निर्वासन है.

अवैध प्रवासी भारतीय नागरिकों को लेकर अमेरिका का मिलिट्री विमान आ गया है. ये विमान पंजाब के अमृतसर में गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ है. अमेरिकी सैन्य विमान C-17 में 13 बच्चों समेत 104 अवैध अप्रवासी सवार थे. इनमें 79 पुरुष और 25 महिलाएं हैं.

जानकारी के मुताबिक, विमान में पंजाब से 30, हरियाणा से 33, गुजरात से 33, महाराष्ट्र से 3, यूपी से 3 और चंडीगढ़ से 2 नागरिक हैं.

अमेरिका से भारतीयों का ये पहला निर्वासन :

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और उन्हें वापस भेजा जा रहा है. ये अमेरिका में रह रहे भारतीयों का पहला निर्वासन है.

इससे पहले अमेरिकी सैन्य विमान सी-17 ने सैन एंटोनियो, टेक्सास से उड़ान भरी थी. आज यह विमान दोपहर 1.59 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा. भारतीय नागरिकों को लेने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे. अमेरिकी दूतावास का एक प्रतिनिधि भी हवाई अड्डे पर मौजूद रहा.

सूत्रों के अनुसार, वापस भेजे गए अधिकांश लोगों को अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर पर पकड़ा गया है. हालांकि, यह लोग भारत में अपराधी नहीं हैं. इन लोगों ने देश छोड़ने के लिए कानूनी रास्ता अपनाया. हालांकि, आरोप है कि उन्होंने अवैध डंकी रूट के जरिए अमेरिका में एंट्री करने की कोशिश की.

विमान में सवार होकर आए 104 लोग :

चूंकि, गिरफ्तारी का कोई आधार भी नहीं है, क्योंकि उन्होंने भारतीय कानूनों का उल्लंघन नहीं किया है. सूत्रों ने बताया कि यदि इन लोगों के पासपोर्ट उपलब्ध नहीं है तो बायोमेट्रिक्स के जरिए पहचान की जा सकती है. इससे पहले रिपोर्टों में कहा गया था कि सैन्य विमान में लगभग 200 भारतीय सवार हैं, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि विमान में सिर्फ 104 लोग ही सवार हैं.

मंगलवार को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव का कहना था कि राज्य सरकार प्रवासियों का स्वागत करेगी और हवाई अड्डे पर काउंटर स्थापित करेगी.

राज्य के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा, वो इस मुद्दे पर चर्चा के लिए अगले सप्ताह विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे. वो अप्रवासियों को वापस भेजने के अमेरिकी सरकार के फैसले से निराश हैं. धालीवाल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाले इन लोगों को निर्वासित करने के बजाय स्थायी निवास दिया जाना चाहिए था.

उन्होंने यह भी दावा किया कि कई भारतीय वर्क परमिट पर अमेरिका पहुंचे, लेकिन उनकी अवधि समाप्त होने के कारण वे अवैध अप्रवासी बन गए.

Continue Reading

Previous: अब हिमाचल में स्क्रैप होंगे 15 साल पुराने वाहन, इन जिलों में खुले स्क्रैपिंग सेंटर
Next: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भतीजी की शादी में पहुंचे कई दिग्‍गज, तस्‍वीरें आई सामने

Related Stories

Hisar-Accident-2025-02-ae76add648f209be138aed88f47f67c1
  • राजनीति
  • हरियाणा

हरियाणा में दर्दनाक हादसा, एक ट्रक से साइड लगी तो दूसरे ने रौंदा, पिता और 2 बच्चों की मौत, मां घायल

firstreviewhere@gmail.com February 8, 2025
https://garhwalnews.com/wp-content/uploads/2025/06/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
https://garhwalnews.com/wp-content/uploads/2025/06/Vertical_V1_MDDA-Housing-2.mp4
MMDA_FullPgAd_TOSEND_page-0001

Follow Us

Join Us

whatsapp_max_compressed-1

Trending News

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी Capture 1

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

January 10, 2026
अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने भूख हड़ताल स्थगित की almora_1634126247 2

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने भूख हड़ताल स्थगित की

January 10, 2026
ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश Capture-11.png 3

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

November 10, 2025
उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा Capture-25 4

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

October 9, 2025
उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम Capture-11.png 5

उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम

April 28, 2025

Web Design

WhatsApp-Image-2023-04-24-at-11.50.13-AM

You may have missed

Capture
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

firstreviewhere@gmail.com January 10, 2026
almora_1634126247
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने भूख हड़ताल स्थगित की

firstreviewhere@gmail.com January 10, 2026
Capture-11.png
  • उत्तराखंड

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

firstreviewhere@gmail.com November 10, 2025
Capture-25
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

Garhwal News October 9, 2025

Recent Posts

  • उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी
  • अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने भूख हड़ताल स्थगित की
  • ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
  • उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

Quick Contact

Name: Sach Kahun
E-Mail: 
Website: www.garhwalnews.com
Phone: 
Address:  Dehradun, uk

About Garhwal News

Garhwal news  राज्य, देश और दुनियाभर की सभी मुख्य खबरों को प्रसारित करता है। उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, विरासतों, लोक परंपराओ के साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक राजनीतिक व धार्मिक गतिविधियों का सजग प्रहरी है। Garhwal news  से जुड़ने के लिए हमारे फोन नंबर के माध्यम या फेसबुक पेज,यू-ट्यूब चैनल,इंस्टाग्राम आदि पर सम्पर्क करे।

Email: 

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright 2025© Garhwal News, Designed by Maneesh Naithani, 9084358715, All rights reserved. | MoreNews by AF themes.