Skip to content
July 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

garhwal News

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सोशल मीडिया वायरल
  • भारत
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • क्राइम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • कुमाऊंनी रीति-रिवाज से हुई ऋषभ पंत की बहन की शादी, लोकगीतों पर थिरके धोनी; लेकिन 3 पहाड़ी डिशों ने लूटी महफ‍िल
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

कुमाऊंनी रीति-रिवाज से हुई ऋषभ पंत की बहन की शादी, लोकगीतों पर थिरके धोनी; लेकिन 3 पहाड़ी डिशों ने लूटी महफ‍िल

firstreviewhere@gmail.com March 13, 2025
Capture

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज ऋषभ पंत की बड़ी बहन साक्षी और लंदन के बिजनेसमैन अंकित चौधरी बुधवार को विवाह के बंधन में बंध गए। मसूरी के सेवाय होटल में बुधवार को कुमाऊंनी रीति-रिवाज के साथ हुए वैवाहिक समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, सुरेश रैना, नीतीश राणा, पृथ्वी शाह, राहुल तेवतिया आदि भी शामिल हुए। लोकगीतों पर दूल्हा-दुल्हन और स्वजन के साथ क्रिकेटर भी जमकर थिरके। हरिद्वार के रुड़की निवासी ऋषभ पंत की बड़ी बहन साक्षी की सगाई पिछले वर्ष लंदन के बिजनेसमैन अंकित चौधरी के साथ हुई थी। शादी समारोह के लिए होली से दो दिन पहले का शुभ मुहूर्त तय किया गया था। डेस्टीनेशन वेडिंग के लिए मसूरी के प्रसिद्ध सेवाय होटल को बुक किया गया था।
दुल्हन साक्षी पंत और स्वजन समेत करीबी रिश्तेदार सोमवार सुबह ही मसूरी पहुंच गए थे, जबकि चैंपियंस ट्राफी के कारण दुबई से ऋषभ पंत सोमवार देर शाम मसूरी पहुंचे। मंगलवार दोपहर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी अपनी पत्नी साक्षी के साथ मसूरी पहुंचे, जबकि क्रिकेटर सुरेश रैना, नीतीश राणा, पृथ्वी शाह, राहुल तेवतिया देर शाम पहुंचे। इस दौरान पहले मेहंदी और हल्दी की रस्म हुई और रात को पार्टी का आयोजन हुआ।

खानपुर विधायक उमेश कुमार भी रहे मौजूद
बुधवार को होने वाली शादी के लिए भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर भी सुबह मसूरी पहुंच गए। हरिद्वार के खानपुर विधायक उमेश कुमार शुरुआती दिन से समारोह का हिस्सा रहे। विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि समारोह में कुमाऊंनी बैंड की धुन पर क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी जमकर थिरके।

इन तीन पहाड़ी डिशों के लिए चटकारे
शादी में गढ़वाली व कुमाऊंनी व्यंजनों के साथ शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजन परोसे गए। सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड की प्रसिद्ध झंगोरे की खीर, कुलत (गहत) की दाल, मंडुवे की रोटी का क्रिकेटरों ने जमकर स्वाद लिया।उन्‍होंने ये तीन पहाड़ी व्‍यंजन चटकारे लेकर खाए। कई प्रकार के कबाब का भी मेहमानों ने लुत्फ उठाया।

Continue Reading

Previous: पहाड़ में विकसित होंगे नए शहर, उत्तराखंड सरकार ने शुरू की कवायद; अधिकारियों को जारी किए गए आदेश
Next: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया।

Related Stories

Capture
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

firstreviewhere@gmail.com January 10, 2026
almora_1634126247
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने भूख हड़ताल स्थगित की

firstreviewhere@gmail.com January 10, 2026
Capture-11.png
  • उत्तराखंड

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

firstreviewhere@gmail.com November 10, 2025
https://garhwalnews.com/wp-content/uploads/2025/06/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
https://garhwalnews.com/wp-content/uploads/2025/06/Vertical_V1_MDDA-Housing-2.mp4
MMDA_FullPgAd_TOSEND_page-0001

Follow Us

Join Us

whatsapp_max_compressed-1

Trending News

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी Capture 1

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

January 10, 2026
अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने भूख हड़ताल स्थगित की almora_1634126247 2

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने भूख हड़ताल स्थगित की

January 10, 2026
ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश Capture-11.png 3

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

November 10, 2025
उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा Capture-25 4

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

October 9, 2025
उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम Capture-11.png 5

उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम

April 28, 2025

Web Design

WhatsApp-Image-2023-04-24-at-11.50.13-AM

You may have missed

Capture
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

firstreviewhere@gmail.com January 10, 2026
almora_1634126247
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने भूख हड़ताल स्थगित की

firstreviewhere@gmail.com January 10, 2026
Capture-11.png
  • उत्तराखंड

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

firstreviewhere@gmail.com November 10, 2025
Capture-25
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

Garhwal News October 9, 2025

Recent Posts

  • उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी
  • अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने भूख हड़ताल स्थगित की
  • ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
  • उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

Quick Contact

Name: Sach Kahun
E-Mail: 
Website: www.garhwalnews.com
Phone: 
Address:  Dehradun, uk

About Garhwal News

Garhwal news  राज्य, देश और दुनियाभर की सभी मुख्य खबरों को प्रसारित करता है। उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, विरासतों, लोक परंपराओ के साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक राजनीतिक व धार्मिक गतिविधियों का सजग प्रहरी है। Garhwal news  से जुड़ने के लिए हमारे फोन नंबर के माध्यम या फेसबुक पेज,यू-ट्यूब चैनल,इंस्टाग्राम आदि पर सम्पर्क करे।

Email: 

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright 2025© Garhwal News, Designed by Maneesh Naithani, 9084358715, All rights reserved. | MoreNews by AF themes.