Skip to content
May 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

garhwal News

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सोशल मीडिया वायरल
  • भारत
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • क्राइम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड में पांच लाख तक इनकम वाले परिवारों का आशियाने का सपना होगा पूरा, सरकार ने की खास प्‍लानिंग
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

उत्तराखण्ड में पांच लाख तक इनकम वाले परिवारों का आशियाने का सपना होगा पूरा, सरकार ने की खास प्‍लानिंग

firstreviewhere@gmail.com February 27, 2025
Capture

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में विकास प्राधिकरण अब स्थानीय वास्तुशैली बाखली (रो-हाउसिंग) में आवासीय परियोजनाएं बनाने को प्राथमिकता देंगे। राज्य की नई आवास नीति के आलोक में शासन द्वारा जारी की गई आवास विकास नियमावली में यह प्रविधान किया गया है। बाखली शैली की आवासीय इकाइयों के निर्माण के दृष्टिगत लाभार्थियों व विकासकर्ताओं को कई छूट भी दी गई हैं। इसके अलावा नियमावली में यह भी प्रविधान किया गया है कि अब पांच लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों का घर का सपना भी पूरा हो सकेगा। यही नहीं, पहली बार निम्न और निम्न मध्यम वर्ग के लिए भी आय सीमा निर्धारित की गई है।

कैबिनेट बैठक में आवास नीति को दी गई थी स्‍वीकृति
धामी कैबिनेट की पिछले वर्ष 11 दिसंबर को हुई बैठक में राज्य की नई आवास नीति को स्वीकृति दी गई थी। अब इसे धरातल पर मूर्त रूप देने के लिए प्रमुख सचिव आवास आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से आवास विकास नियमावली जारी कर दी गई है। विकास प्राधिकरण इसके अनुसार ही आवासीय परियोजनाओं को मूर्त रूप देंगे। इसमें पर्वतीय क्षेत्र में कमजोर आय वर्ग के लिए बाखली शैली में आवासीय परियोजना में कम से कम 10 इकाइयां होंगी। इसमें प्रत्येक आवासीय भूखंड के अग्र सेटबैक में खुली सीढिय़ां और न्यूनतम दो मीटर चौड़ा सामूहिक आंगन बनाना अनिवार्य होगा।

क्या है बाखली शैली
पर्वतीय क्षेत्र के अधिकांश गांवों में दोनों तरफ घर सीधी रेखा में बनाए जाते हैं।
बीच में खुला सामूहिक आंगन होता है।
इसे ही बाखली शैली कहते है।
आवासीय परियोजना के बाखली शैली में बनने से वहां पानी, बिजली समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में आसानी रहेगी।
नियमावली के मुख्य बिंदु
पर्वतीय क्षेत्र में न्यूनतम दो और मैदानी क्षेत्र में 10 हेक्टेयर में आकार लेंगे आवासीय प्रोजेक्ट।
कमजोर आय वर्ग के लिए निर्धारित वार्षिक आय सीमा अब पांच लाख।
प्रधानमंत्री आवास योजना नियमावली के अनुरूप बनी आवास नियमावली।
ईडब्लूएस, एआइजी, एलएमआइजी के लिए बुकिंग, पंजीकरण की राशि तय, ईडब्लूएस को स्टांप शुल्क में छूट।
महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए आवास आवंटन में परिवार की महिला सदस्य को प्राथमिकता।
विकासकर्ताओं की मनमानी रोकने को किफायती आवास श्रेणी में आवास के साथ प्रति वर्ग मीटर कारपेट एरिया की अधिकतम दर तय।
आवासीय परियोजना में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की अनिवार्यता।
किफायती आवास में पहली बार औद्योगिक परियोजनाओं की भांति नीतिगत व वित्तीय प्रोत्साहन।
भू उपयेाग परिवर्तन का सरलीकरण, मानचित्र स्वीकृति में छूट, भूमि क्रय करने केा विकासकर्ता को भी स्टांप शुल्क में छूट।
एसटीपी निर्माण और उसके संचालन के उपरांत प्रतिपूर्ति की व्यवस्था, एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति।
आवासीय परियोजनाओं में व्यावसायिक एफएआर मैदानी क्षेत्र में के लिए अधिकतम 25 व पर्वतीय क्षेत्र के लिए 30 प्रतिशत।
किफायती आवास श्रेणी में गाउंड फ्लोर सहित तीन मंजिला के प्रतिबंध को हटाते हुए लिफ्ट की व्यवस्था के साथ अनुमन्य ऊंचाई तक अपार्टमेंट का निर्माण।

Continue Reading

Previous: बदलेगा मौसम… अगले चार दिन बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, पड़ेगी कड़ाके की ठंड
Next: उत्‍तराखंड में 500 वन पंचायतों में धरातल पर उतरेगा ”हर्बल मिशन”, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

Related Stories

Capture
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

firstreviewhere@gmail.com January 10, 2026
Capture-11.png
  • उत्तराखंड

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

firstreviewhere@gmail.com November 10, 2025
Capture-25
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

Garhwal News October 9, 2025
https://garhwalnews.com/wp-content/uploads/2025/06/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
https://garhwalnews.com/wp-content/uploads/2025/06/Vertical_V1_MDDA-Housing-2.mp4
MMDA_FullPgAd_TOSEND_page-0001

Follow Us

Join Us

whatsapp_max_compressed-1

Trending News

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी Capture 1

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

January 10, 2026
ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश Capture-11.png 2

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

November 10, 2025
उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा Capture-25 3

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

October 9, 2025
उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम Capture-11.png 4

उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम

April 28, 2025
उत्‍तराखंड में भारी बर्फबारी, बदरीनाथ – गंगोत्री हाईवे बंद; क्‍या सोमवार को भी ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज? Capture 5

उत्‍तराखंड में भारी बर्फबारी, बदरीनाथ – गंगोत्री हाईवे बंद; क्‍या सोमवार को भी ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज?

March 17, 2025

Web Design

WhatsApp-Image-2023-04-24-at-11.50.13-AM

You may have missed

Capture
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

firstreviewhere@gmail.com January 10, 2026
Capture-11.png
  • उत्तराखंड

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

firstreviewhere@gmail.com November 10, 2025
Capture-25
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

Garhwal News October 9, 2025
Capture-11.png
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम

firstreviewhere@gmail.com April 28, 2025

Recent Posts

  • उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी
  • ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
  • उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा
  • उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम

Quick Contact

Name: Sach Kahun
E-Mail: 
Website: www.garhwalnews.com
Phone: 
Address:  Dehradun, uk

About Garhwal News

Garhwal news  राज्य, देश और दुनियाभर की सभी मुख्य खबरों को प्रसारित करता है। उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, विरासतों, लोक परंपराओ के साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक राजनीतिक व धार्मिक गतिविधियों का सजग प्रहरी है। Garhwal news  से जुड़ने के लिए हमारे फोन नंबर के माध्यम या फेसबुक पेज,यू-ट्यूब चैनल,इंस्टाग्राम आदि पर सम्पर्क करे।

Email: 

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright 2025© Garhwal News, Designed by Maneesh Naithani, 9084358715, All rights reserved. | MoreNews by AF themes.