Skip to content
May 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

garhwal News

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सोशल मीडिया वायरल
  • भारत
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विज्ञान
  • क्राइम
Live
  • Home
  • उत्तराखंड
  • आज विदाई की बारी…सजा स्टेडियम, मुख्य अतिथि होंगे गृहमंत्री; सीएम बोले- भव्य बनाएं कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

आज विदाई की बारी…सजा स्टेडियम, मुख्य अतिथि होंगे गृहमंत्री; सीएम बोले- भव्य बनाएं कार्यक्रम

firstreviewhere@gmail.com February 14, 2025
Capture

हल्द्वानी में 17 दिन चले 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुक्रवार को समापन होने जा रहा है। इतने दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं कराने वाला गौलापार का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम विदाई के इस पल के लिए सजकर तैयार हो गया है। शहर भी समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तकबाल को तैयार है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान मंच निर्माण, साज सज्जा, बैठने की व्यवस्था आदि की जानकारी ली। स्टेडियम के ऑडिटोरियम में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कहा कि यह राज्य के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। समापन कार्यक्रम को भव्यता से संपन्न करना है। निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, दर्शकदीर्घा और अन्य सभी सुविधा बेहतर हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि 38 वें राष्ट्रीय खेलों की सभी प्रतियोगिताएं राज्य के भीतर ही संपन्न हुईं। राज्य के बाहर नहीं जाना पड़ा। इसके लिए यहां इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद हों।

शाम 3:40 बजे हल्द्वानी पहुंचेंगे गृहमंत्री
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 फरवरी को दोपहर बाद 3:10 बजे बरेली एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 3:40 बजे हल्द्वानी के आर्मी हेलिपैड पहुंचेंगे। यहां से गृहमंत्री कार से चार बजे अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स गौलापार पहुंचकर 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। वह शाम 5:25 बजे गौलापार हेलिपैड से बरेली एयरपोर्ट को रवाना होंगे।

देवभूमि को बनाएंगे खेल भूमि : सीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में खेल सुविधाओं का विकास हुआ है। प्रदेश के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अब देवभूमि ही नहीं, खेल भूमि के रूप में भी स्थापित होगा। खिलाड़ियों के व्यक्तित्व का विकास होगा और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन अवसर मिलेंगे।

यहां से चलेंगी शटल सेवा
सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि आमंत्रित लोगों के लिए शटल सेवा तीन स्थानों से चलाई जाएगी। पहली शटल सेवा हल्द्वानी के डिग्री कॉलेज के पीछे एमबी इंटर कॉलेज मैदान से चलाई जाएगी। यह बैगनी कार्डधारकों को स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास पार्किंग पर उतार देगी जहां से पैदल चलकर गेट नंबर 2 से बैगनी कार्ड धारक एंट्री करेंगे। इसी प्रकार दूसरी शटल सेवा गौला रोखड़ आरटीओ फिटनेस सेंटर गोला पुल के नजदीक यानी पुराने स्लाटर हाउस के बगल में से चलाई जाएंगी जो इसी प्रकार गेट नंबर 2 के पास पार्किंग में आगंतुकों को उतार कर सभी की एंट्री गेट नंबर 2 से होगी।

मेघालय के सीएम समेत कई राजनीतिक हस्तियां रहेंगी मौजूद
राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में मेघालय के मुख्यमंत्री और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा समेत कई जानी मानी हस्तियां मौजूद रहेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने बताया कि समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया, युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्यमंत्री रक्षा निखिल खड़से, प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी समेत कई हस्तियां मौजूद रहेंगी।

रोड-शो भी करेंगे अमित शाह, अभिवादन स्वीकार करते हुए पहुंचेंगे स्टेडियम तक
गौलापार स्टेडियम से पहले एक और बड़ा आयोजन शहर की सड़क पर होगा। गृहमंत्री अमित शाह छावनी हेलीपैड से स्टेडियम तक लोगों का अभिवादन करते हुए पहुंचेंगे। नैनीताल मार्ग पर रोड-शो जैसे इस कार्यक्रम के रास्ते में डिवाइडर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदमकद होर्डिंग लगाए गए हैं। शाह छावनी हेलिपैड से गाड़ियों के काफिले के साथ तिकोनिया से काठगोदाम होते हुए कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने बताया कि इस दौरान सड़क के दोनों ओर भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग गृहमंत्री के स्वागत के लिए कतारबद्ध खड़े रहेंगे। गृहमंत्री अमित शाह लोगों का अभिवादन स्वीकार करेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से एरोड्रम रोड के दोनों ओर की दुकानों को बड़े पर्दों से ढक दिया है। पूरे मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। पूरे मार्ग की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई है। तिकोनिया से काठगोदाम तक सड़क चकाचक बना दी गई है। इस पर शुक्रवार को रिहर्सल भी किया गया। इस दौरान कई जगह जाम लगा।

Continue Reading

Previous: पीएम नरेंद्र मोदी आएंगे हर्षिल और मुखबा, दौरे की तैयारियां परखने जाएंगी मुख्य सचिव रतूड़ी
Next: कीर्तिमान…राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का एतिहासिक प्रदर्शन, लगाया पदकों का शतक

Related Stories

Capture
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

firstreviewhere@gmail.com January 10, 2026
Capture-11.png
  • उत्तराखंड

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

firstreviewhere@gmail.com November 10, 2025
Capture-25
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

Garhwal News October 9, 2025
https://garhwalnews.com/wp-content/uploads/2025/06/MDDA_Final-Vertical_2.mp4
https://garhwalnews.com/wp-content/uploads/2025/06/Vertical_V1_MDDA-Housing-2.mp4
MMDA_FullPgAd_TOSEND_page-0001

Follow Us

Join Us

whatsapp_max_compressed-1

Trending News

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी Capture 1

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

January 10, 2026
ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश Capture-11.png 2

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

November 10, 2025
उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा Capture-25 3

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

October 9, 2025
उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम Capture-11.png 4

उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम

April 28, 2025
उत्‍तराखंड में भारी बर्फबारी, बदरीनाथ – गंगोत्री हाईवे बंद; क्‍या सोमवार को भी ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज? Capture 5

उत्‍तराखंड में भारी बर्फबारी, बदरीनाथ – गंगोत्री हाईवे बंद; क्‍या सोमवार को भी ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज?

March 17, 2025

Web Design

WhatsApp-Image-2023-04-24-at-11.50.13-AM

You may have missed

Capture
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून
  • न्यूज़

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी

firstreviewhere@gmail.com January 10, 2026
Capture-11.png
  • उत्तराखंड

ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

firstreviewhere@gmail.com November 10, 2025
Capture-25
  • उत्तराखंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • देहरादून

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा

Garhwal News October 9, 2025
Capture-11.png
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम

firstreviewhere@gmail.com April 28, 2025

Recent Posts

  • उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी
  • ग्राम पंचायतों की समिति करेगी नहर, नलकूप व लिफ्ट नहरों का संचालन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
  • उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट, चोटियां बर्फ से लकदक, निचले क्षेत्रों में गिरा पारा
  • उत्‍तराखंड के आउटसोर्स और संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, केवल इन पदों पर अप्‍लाई होगा नया नियम

Quick Contact

Name: Sach Kahun
E-Mail: 
Website: www.garhwalnews.com
Phone: 
Address:  Dehradun, uk

About Garhwal News

Garhwal news  राज्य, देश और दुनियाभर की सभी मुख्य खबरों को प्रसारित करता है। उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, विरासतों, लोक परंपराओ के साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक राजनीतिक व धार्मिक गतिविधियों का सजग प्रहरी है। Garhwal news  से जुड़ने के लिए हमारे फोन नंबर के माध्यम या फेसबुक पेज,यू-ट्यूब चैनल,इंस्टाग्राम आदि पर सम्पर्क करे।

Email: 

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright 2025© Garhwal News, Designed by Maneesh Naithani, 9084358715, All rights reserved. | MoreNews by AF themes.